खेल

एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है: ऋषभ पंत

jantaserishta.com
26 Nov 2025 4:50 PM IST
एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है: ऋषभ पंत
x
गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 408 रन के अंतर से गंवा दिया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी पहली सीरीज गंवाई। पंत का मानना है कि एक टीम के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर होना होगा।
सीरीज गंवाने के बाद ऋषभ पंत ने कहा, "यह हार निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। आपको विरोधी टीम को श्रेय देना होगा कि उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। आप जानते हैं, इस तरह की सीरीज में अगर आप बहुत ज्यादा सोचते हैं, तो आपको सीखना होगा और एक टीम के तौर पर टिके रहना होगा।"
पंत ने स्वीकारा है कि मेहमान टीम ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से साउथ अफ्रीका ने सीरीज में दबदबा बनाया, लेकिन आप क्रिकेट को हल्के में नहीं ले सकते। भविष्य में हम बेहतर होंगे और इससे सीखेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैच में ऐसे पल आते हैं जब आपको एक टीम के तौर पर, एक बैटिंग यूनिट के तौर पर फायदा उठाना होता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम लंबे समय तक उनका फायदा नहीं उठा सके। इसकी वजह से हमें पूरी सीरीज गंवानी पड़ी। मुझे लगता है कि सकारात्मक बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर फोकस करेंगे, और हमें उसमें बेहतर होना होगा।"
गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए। इस पारी में सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से कुलदीप यादव को 4 विकेट हाथ लगे।
इसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 288 रन की बढ़त हासिल की और अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित करते हुए भारत को जीत के लिए 549 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 140 रन ही बना सकी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story