
x
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में नीलामी का आयोजन किया गया। यूपी वॉरियर्ज ने लीग नीलामी के इतिहास में पहली बार दीप्ति शर्मा के लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। नीलामी संपन्न होने के बाद यूपी वॉरियर्ज के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा कि उनकी कोशिश टीम में निरंतरता बनाए रखने की रही।
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक बयान में अभिषेक नायर ने कहा, "नीलामी में हमें वैसी ही टीम मिली है जैसी हम बनाना चाहते थे। दीप्ति, सोफी, किरण और क्रांति को रिटेन करने से हमारे टीम में निरंतरता बनी रहेगी। मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतीका रावल, हरलीन, शिखा और डिएंड्रा जैसे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के आने से टीम में संतुलन मजबूत हुआ है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"
नायर ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी में जाते देखना मुश्किल है। खिलाड़ियों ने बीते सालों में टीम के साथ कुछ बेहतरीन यादें बनाई हैं, और टीम के लिए अपना योगदान दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद, हम मेग लैनिंग को टीम में लाकर उत्साहित हैं। उनके नाम कई टी20 और वनडे विश्व कप हैं। वह एक शानदार लीडर हैं। युवा और प्रतिभाशाली लिचफील्ड और डिएंड्रा डॉटिन को भी अपने साथ जोड़ पाने से हमें खुशी है।
यूपी वॉरियर्ज के सीओओ क्षेमल वैनगंकर ने कहा, "हमने शिखा पांडे, आशा सोभना जैसी युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इनके आने से टीम का सेटअप मजबूत हो गया है।"
यूपी वॉरियर्ज को अगले सीजन के लिए कप्तान की घोषणा करनी है। देखना होगा कि वे अनुभवी मेग लैनिंग के साथ जाते हैं या फिर दीप्ति शर्मा के साथ या फिर किसी तीसरे को टीम की कमान मिलती है।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए यूपी वॉरियर्ज की टीम
दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, आशा सोभना, सोफी एक्लेस्टोन, डिएंड्रा डॉटिन, किरण नवगिरे, श्वेता सेहरावत, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतीक रावल, क्लो ट्रायोन, जी. त्रिशा, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, तारा नॉरिस, सुमन मीना
Tagsअभिषेक नायरटीममहिला प्रीमियर लीग 2026महिला प्रीमियर लीगAbhishek NairTeamWomen's Premier League 2026Women's Premier League
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





