खेल

डब्लूबीबीएल: जीत के साथ मेलबर्न रेनेगेड्स के अभियान की शुरुआत, ब्रिस्बेन हीट को 7 विकेट से हराया

jantaserishta.com
9 Nov 2025 3:13 PM IST
डब्लूबीबीएल: जीत के साथ मेलबर्न रेनेगेड्स के अभियान की शुरुआत, ब्रिस्बेन हीट को 7 विकेट से हराया
x
ब्रिस्बेन: विमेंस बिग बैश लीग 2025 (डब्लूबीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेड्स ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने रविवार को सीजन के पहले मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से जीत दर्ज की।
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट ने निर्धारित 20 ओवरों में 133 रन बनाए। इस टीम ने 15 रन पर चार्ली नॉट का विकेट गंवा दिया था। चार्ली महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज ने नादिन डी क्लार्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 38 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की।
जेमिमा 9 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि नादिन ने 38 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 40 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से टेस फ्लिंटॉफ, कप्तान जॉर्जिया वेयरहैम और एलिस कैप्सी ने 3-3 विकेट निकाले।
बारिश के चलते मेलबर्न रेनेगेड्स की पारी में कटौती हुई। इस टीम को 8 ओवरों में जीत के लिए 66 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। टीम ने महज 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद वेयरहैम ने कोर्टनी वेब के साथ चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों में 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
कोर्टनी वेब 22 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि जॉर्जिया ने 13 गेंदों में 16 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से सियाना जिंजर ने 2 विकेट निकाले, जबकि लूसी हैमिल्टन ने 1 विकेट अपने नाम किया। मेलबर्न रेनेगेड्स अपना अगला मुकाबला 11 नंवबर को सिडनी थंडर्स के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद 14 नवंबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ टीम सीजन का अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story