खेल

वेन रूनी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की कोचिंग टीम में वापसी के दिए संकेत

jantaserishta.com
13 Jan 2026 10:52 AM IST
वेन रूनी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की कोचिंग टीम में वापसी के दिए संकेत
x
नई दिल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर रहे वेन रूनी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की कोचिंग टीम में वापसी के संकेत दिए हैं। रूनी ने कहा है कि अगर माइकल कैरिक को मौजूदा सीजन के बाकी हिस्से के लिए केयरटेकर मैनेजर बनाया जाता है, तो वह उनके कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।
रूनी ने कहा है कि वह नौकरी के लिए दबाव नहीं बना रहे, लेकिन क्लब की मदद करने का मौका मिला तो पीछे नहीं हटेंगे। दिग्गज फुटबॉलर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड में नौकरी के लिए मैं भीख नहीं मांग रहा हूं, लेकिन अगर मुझसे पूछा गया तो मैं जरूर मदद करूंगा। इस समय सबसे जरूरी बात सही मैनेजर की नियुक्ति है। माइकल कैरिक इस भूमिका के लिए बेहतर और मजबूत विकल्प हैं।
उन्होंने कहा, "चाहे माइकल कैरिक हों, डैरेन फ्लेचर हों, जॉन ओ’शिया हों या मैं, क्लब को ऐसे लोगों की जरूरत है जो मैनचेस्टर यूनाइटेड को भीतर से जानते हों।" 44 वर्षीय माइकल कैरिक के इस सप्ताह के अंत तक अंतरिम मैनेजर के तौर पर नियुक्त किए जाने की उम्मीद है। उनकी कोचिंग के लिए टीम के साथ बातचीत जारी है। डैरेन फ्लेचर के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कैरिक ने अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
एक खिलाड़ी के तौर पर कैरिक का मैनचेस्टर यूनाइटेड में शानदार करियर रहा है। 2018 में संन्यास लेने से पहले उन्होंने पांच प्रीमियर लीग खिताब जीते थे। बतौर कोच मिडिल्सब्रो के साथ उनका काम अच्छा रहा है।
दिसंबर 2024 में प्लायमाउथ आर्गिल छोड़ने के बाद से रूनी फिलहाल कहीं नहीं जुड़े हैं। डर्बी काउंटी, बर्मिंघम सिटी और डीसी यूनाइटेड के साथ उनके मैनेजरियल अनुभव को देखते हुए, अगर कैरिक को मौका मिलता है और रूनी उनके साथ जुड़ते हैं, तो ओल्ड ट्रैफर्ड में एक पुराने लेकिन भरोसेमंद चेहरे की वापसी संभव है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story