खेल
वेस्टइंडीज सीरीज में उप-कप्तानी मिलने की जानकारी नहीं थी : रवींद्र जडेजा
jantaserishta.com
2 Oct 2025 2:14 PM IST

x
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा है कि वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें उप-कप्तानी मिलने की जानकारी नहीं थी। जडेजा ने गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट के पूर्व ये चौंकाने वाला बयान दिया।
बीसीसीआई टीवी से बात करते हुए जडेजा ने कहा, "उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा। बस टीम की घोषणा की और मैंने देखा कि मेरे नाम के आगे उप-कप्तान लिखा है, मैं बहुत खुश था। एक खिलाड़ी के तौर पर, जब भी आप प्रबंधन, कप्तान और कोच की ओर से किसी तरह का कोई इशारा देखते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आपको अच्छा प्रदर्शन करने और टीम के साथ अपना अनुभव साझा करने में हमेशा खुशी होती है।"
उन्होंने आगे कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर यह मेरे लिए बहुत खास है। उन्होंने मुझे सम्मान दिया क्योंकि प्रबंधन, कप्तान और कोच ने मुझे कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। मुझे यह करने में बहुत खुशी है और जब भी टीम को मेरे अनुभव की जरूरत होती है और योजना के बारे में मुझसे कुछ कहने की जरूरत होती है, तो मैं हमेशा ऐसा करने के लिए तैयार रहता हूं।"
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान इंजर्ड हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह रवींद्र जडेजा को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। रवींद्र जडेजा का इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 86 की बेहतरीन औसत से 516 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे।
रवींद्र जडेजा का नाम मौजूदा समय में टेस्ट फॉर्मेट में दुनिया के श्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। अहमदाबाद टेस्ट से पहले खेले 85 टेस्ट मैचों में जडेजा ने 5 शतक और 27 अर्धशतक लगाते हुए 3,886 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रन है। वह 330 विकेट भी ले चुके हैं। एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेने की उपलब्धि वह 15 बार हासिल कर चुके हैं। 42 रन देकर 7 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन है। मौजूदा भारतीय टीम में वह सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





