खेल

वसीम अकरम आईपीएल की आलोचना कर फैंस की नाराजगी का शिकार बने

jantaserishta.com
9 Dec 2025 4:46 PM IST
वसीम अकरम आईपीएल की आलोचना कर फैंस की नाराजगी का शिकार बने
x
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आलोचना की और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की प्रशंसा की। अकरम को आईपीएल पर अपनी प्रतिक्रिया के लिए सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
पीएसएल से जुड़े एक प्रमोशन कार्यक्रम में वसीम अकरम ने कहा, "पीएसएल और बीबीएल बेहतरीन टी20 लीग हैं। दोनों लीग 35 से 40 दिन के अंदर समाप्त हो जाती हैं। इसलिए विदेशी खिलाड़ी इन दोनों लीग में खेलना चाहते हैं। वहीं कुछ ऐसी भी लीग हैं कि 'बच्चे बड़े हो जाते हैं, लीग खत्म ही नहीं होती।' दो-ढाई या तीन महीने का समय हर एक के लिए बहुत ज्यादा लंबा हो जाता है।"
अकरम ने यहां आईपीएल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा निश्चित रूप से आईपीएल की तरफ ही था। आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा दिन तक खेली जाने वाली लीग है। बीसीसीआई द्वारा संचालित इस लीग में दस टीमें खेलती हैं और लगभग दो महीने तक यह लीग खेली जाती है।
अकरम ने कहा कि जब भी मैं लीग क्रिकेट के बारे में फैंस से बात करता हूं, तो गेंदबाजी के बारे में पीएसएल का नाम आता है। पीएसएल नंबर वन लीग है। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी उपस्थित थे। उन्होंने भी पीएसएल को नंबर वन लीग बताया।
वसीम अकरम आईपीएल से लंबे समय तक बतौर कोच और कमेंटेटर जुड़े रहे हैं। आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है, और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा बनने को उत्साहित रहते हैं। इसके बावजूद अकरम का पीएसएल की आलोचना करना भारतीय फैंस को रास नहीं आया है। फैंस अकरम पर जिस थाली में खाया, उसी में छेद करने जैसा आरोप लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वसीम अकरम को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान का नाम सामने आने के बाद से ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आईपीएल में एंट्री बैन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story