खेल

कप्तान के रूप में एमएस धोनी के तरीकों को फॉलो करना चाहते हैं। बुमराह

Teja
1 July 2022 12:14 AM IST
कप्तान के रूप में एमएस धोनी के तरीकों को फॉलो करना चाहते हैं। बुमराह
x
बुमराह

जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-भारतीय टीम की कमान संभालने जा रहे जसप्रीत बुमराह इसे अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं और उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से पहले महेंद्र सिंह धोनी की सीख को याद किया, जिन्हें कप्तानी का कोई अनुभव नहीं होते हुए भी वह इतने सफल कप्तान बने। बुमराह को गुरुवार की सुबह की पता चला कि वह इस मैच में कप्तान होंगे चूंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा का कोरोना टेस्ट फिर पॉजिटिव पाया गया।

बुमराह ने कहा, ''दबाव होने पर सफलता का मजा ही कुछ और होता है। मैं जिम्मेदारियों के लिये हमेशा तैयार हूं और मुझे चुनौतियां पसंद है। एक क्रिकेटर के तौर पर आप हमेशा खुद को दबाव के हालात में आंकना चाहते हैं। मैने कई क्रिकेटरों से बात की है जो समय के साथ निखरते गए हैं।''
उन्होंने कहा, ''मुझे याद है जब मैने एमएस (धोनी) से बात की थी। उन्होंने मुझे बताया था कि पहली बार भारत की कप्तानी करने से पहले वह किसी टीम के कप्तान नहीं थे। अब वह सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं।''बुमराह ने कहा, ''मैं इस पर फोकस कर रहा हूं कि टीम की मदद कैसे कर सकता हूं। इस पर नहीं कि मैने पहले क्या किया है या क्रिकेट की परंपरा या नियम कैसे बने हैं।''



Next Story