खेल

लंदन की गलियों में घूमे विरुष्का, पत्नी अनुष्का के लिए फोटोग्राफर बने विराट

jantaserishta.com
10 July 2023 2:38 PM IST
लंदन की गलियों में घूमे विरुष्का, पत्नी अनुष्का के लिए फोटोग्राफर बने विराट
x
नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैमिली वेकेशन पर लंदन में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को एक कैंडिड रील दिखाई है, जिसमें विराट और उनकी बेटी वामिका लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं।
अनुष्का डेनिम जैकेट और मैचिंग पैंट के साथ टी-शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को शानदार सनग्लासेस, खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया था। वह एक बड़ा फ्लोरल बैग कैरी किए नजर आईं और उनके हाथ में कॉफी का कप दिखा।
वहीं, विराट को बेज कार्गो पैंट, ब्लैक जैकेट और ब्राउन कैप पहने देखा जा सकता है। वह वामिका को घूमा रहे हैं। वीडियो में विराट को अनुष्का का फोटोग्राफर बनते भी देखा जा सकता है। वह अनुष्का की फोटो क्लिक कर रहे हैं। वे लंदन मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में अनुष्का अपने कॉफी कप को कूड़ेदान में डालती हैं।
एक्ट्रेस ने रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेजर मिसिंग- लंदन शहर और कॉफी की सैर। नोट- वह कॉफी काफी देर तक मेरे पास रही।" उन्होंने कैप्शन में दिल वाला इमोजी का भी इस्तेमाल किया। रील को 3.9 मिलियन बार देखा जा चुका है। फैंस ने विरुष्का पर अपना प्यार बरसाया है।
फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा- "वह महिला जिसने हमारे किंग को बदल दिया।"
वीडियो में विराट को अनुष्का की फोटो क्लिक करते हुए देख एक यूजर ने कमेंट किया, "अब तक का सबसे महंगा और पॉपुलर कैमरामैन।" अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। उनकी बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story