आईपीएल ब्रेकिंग: विराट कोहली को लेकर वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया आई, जानें क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए यह आईपीएल सीजन काफी निराशाजनक रहा है। IPL 2022 में खेले 16 मुकाबलों में कोहली के बल्ले से 22.73 की औसत से 341 ही रन निकले हैं, इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। प्लेऑफ से पहले किंग कोहली ने जरूर 73 रनों की पारी खेल आस जगाई थी कि वह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, मगर प्लेऑफ के दोनों मैचों में उन्होंने जल्द आउट होकर फैंस को निराश किया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में कोहली 24 गेंदों पर 25 रनों की धीमी पारी खेली, वहीं क्वालीफायर 2 में वह राजस्थान के खिलाफ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली की इस खराब फॉर्म पर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस खिलाड़ी ने अपने पूरे करियर में इतनी गलतियां नहीं की होगी जितनी उन्होंने इस सीजन कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





