खेल

Virender Sehwag ने बताया,कौन थे टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन

Tara Tandi
15 Sept 2021 9:32 AM IST
Virender Sehwag ने बताया,कौन थे टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सौरव गांगुली और एमएस धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। इन दोनों ने टीम इंडिया में नई जान फूंकी और इनकी कप्तानी में भारत ने कई मुकाम हासिल किए। गांगुली ने टीम इंडिया में आत्मविश्वास पैदा किया कि वो विदेशी धरती में जीत सकती है। वहीं धोनी ने भारत को फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनाना खिखाया। इन दोनों की कप्तानी में भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खेला है। सहवाग ने बताया कि इन दोनों में से कौन टीम इंडिया का बेस्ट कैप्टन है।

गांगुली ने आरजे रौनक के यूट्यूब शो में कहा,' वे दोनों अच्छे कप्तान थे लेकिम मेरे ख्याल से सौरव गांगुली बेस्ट थे। क्योंकि गांगुली ने एक टीम बनाई , जहां उन्होंने नए और होनहार खिलाड़यों को चुना और टीम को दोबारा खड़ा किया। उन्होंने भारत को विदेशों में जीतना सिखाया। हमने टेस्ट सीरीज ड्रा की, टेस्ट मैच जीतना सीखा।' गांगुली की कप्तानी में सहवाग ने टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाजी के तौर निखरे। वहीं धोनी की नेतृत्व में वो दो बार विश्व विजेता टीम के सदस्य बने।

सहवाग ने आगे कहा कि गांगुली ने एक युवा और प्रतिभाशाली भारतीय टीम को इकट्ठा किया, जिसने भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि धोनी ने अच्छा काम किया और इसे आगे ले गए। धोनी की कप्तानी पर उन्होंने कहा कि धोनी के पास एक विकसित टीम का एडवाटेंज था। इसलिए जब वो कप्तान बने तब उनके लिए नई टीम तैयार करना बहुत मुश्किल नहीं था। इसलिए दोनों अच्छे थे लेकिन मेरी राय में गांगुली सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे।


Next Story