
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आईपीएल 2023 अब अंतिम दौर में प्रवेश कर रहा है। टीमें अपने आने वाले मैचों में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी जबकि शाम के खेल में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होगी।
जीतने वाली दो टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेंगी। एलएसजी और पीबीकेएस दोनों के पास 10 अंक हैं। दोनों अपना मैच जीत कर प्रतियोगिता में बने रहने की कोशिश करेंगी। लेकिन हैदराबाद और दिल्ली को एक और हार इस टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि मौजूदा प्रतियोगिता में एलएसजी सबसे संतुलित टीमों में से एक है।
स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, लखनऊ सुपर जायंट्स इस टूनार्मेंट में सबसे अच्छी और सबसे संतुलित टीमों में से एक है। उन्होंने घर से बाहर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन लखनऊ में अपने मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा के प्रदर्शन से प्रभावित हैं और उन्होंने दावा किया कि पंजाब का क्रिकेटर टीम का एक प्रमुख सदस्य रहा है।
जितेश शर्मा पीबीकेएस के लिए अच्छा योगदान दे रहे हैं, वह पारी के अंत में अच्छी तरह से गेंद को हिट कर रहे हैं। वह पंजाब को अंतिम 4-5 ओवरों में गति दे रहे हैं। इसलिए बल्ले से उनके योगदान को कम कर नहीं आंका जा सकता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





