खेल

गांगुली को जन्मदिन पर इस Meme के साथ वीरेंद्र सहवाग ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या लिखा

Mahima Marko
8 July 2021 6:35 AM GMT
गांगुली को जन्मदिन पर इस Meme के साथ वीरेंद्र सहवाग ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या लिखा
x
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली का जन्म 8 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। गांगुली ने अपनी कप्तानी से टीम इंडिया की पूरी तस्वीर बदल डाली थी। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने आक्रामक होकर खेलना शुरू किया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमों को उनके घरों में चुनौती दी। गांगुली ने अपनी कप्तानी में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटरों को हर चुनौती के लिए तैयार किया और जरूरत पड़ने पर इनको बैक भी किया। आगे चलकर ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मैच विनर भी साबित हुए। सहवाग ने एक खास मीम शेयर कर गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी है।

सहवाग ने एक मीम शेयर किया, जिसमें मोटरसाइकल पर 'दादा' लिखा है, वीरू खुद बाइक चला रहे हैं और उनके पीछे गांगुली बैठे हैं। इस मीम को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा, 'दादा की गाड़ी में सवार होकर, दादा के साथ ही राइड पर। कुछ ऐसी रही पांच साल दादा के साथ मेरी राइड। आने वाले सालों में आपको अच्छी हेल्थ और खुशियां मिले। हैप्पी बर्थडे दादा।' इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के अलावा सहवाग ने ट्विटर पर कुछ पुराने और एक नए ट्वीट के साथ गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी है।

गांगुली को भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किया जाता है। गांगुली ने भारत की ओर से 113 टेस्ट और 311 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। गांगुली के खाते में 7212 टेस्ट और 11363 वनडे इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। गांगुली को गॉड ऑफ ऑफ-साइड कहा जाता था। गांगुली ने भारतीय टीम को फ्रंट से लीड किया और मुश्किल परिस्थितियों में जीतने की आदत डलवाई।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta