खेल

धोनी के आउट होते ही विराट ने अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल, फैंस ने बताया देशद्रोही, देखे video

Neha Dani
5 May 2022 3:12 AM GMT
धोनी के आउट होते ही विराट ने अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल, फैंस ने बताया देशद्रोही, देखे video
x
'अस्वीकार्य, वह सचमुच भारतीय सेना, खासकर धोनी को गाली दे रहा है। मैं हमेशा से जानता हूं कि कोहली देशद्रोही है।'

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का आईपीएल 2022 में बल्ले से संघर्ष जारी है। विराट बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 33 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भी बैंगलोर ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में चेन्नई को 13 रन से हरा दिया। बल्ले से विराट का खराब प्रदर्शन फैंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में विराट उस समय एक बार फिर से फैंस के निशाने पर आ गए जब उन्होंने मुकाबले के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) के आउट होने के बाद अपना रिएक्शन दिया। 33 साल के विराट उस समय अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके जब जोश हेजलवुड ने धोनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विराट कोहली T20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने


दरअसल मैच के 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर हेजलवुड ने धोनी को रजत पाटीदार के हाथों कैच करा दिया। फील्डर के कैच लेते ही विराट गुस्से से आग बबूला हो गए। इस दौरान उनका खतरनाक रिएक्शन देखने लायक था। धोनी के आउट होते ही विराट इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अभद्र भाषा (foul language) का इस्तेमाल कर दिया। विराट की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। उनके इस एक्शन के बाद फैंस ने अब आरसीबी के पूर्व कप्तान की क्लास लगानी शुरू कर दी है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अस्वीकार्य, वह सचमुच भारतीय सेना, खासकर धोनी को गाली दे रहा है। मैं हमेशा से जानता हूं कि कोहली देशद्रोही है।'


Next Story