खेल

Virat Kohli की बढ़ीं परेशानियां, भगदड़ मामले में केस दर्ज

Harrison
6 Jun 2025 10:00 PM IST
Virat Kohli की बढ़ीं परेशानियां, भगदड़ मामले में केस दर्ज
x
Bengaluru बेंगलुरू: बेंगलुरू में जब 17 साल बाद जीती गई आईपीएल ट्रॉफी का जश्न मनाया जा रहा था तब एम चिन्नास्वामी स्टेेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। अब इस मामले की आंच आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली तक पहुंच गई है और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरसीबी ने 17 साल बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी जिसे लेकर जोरदार जश्न का आयोजन किया था।
यह शिकायत नैजा होरतगारारा वेदिके के प्रतिनिधि ए.एम. वेंकटेश द्वारा शुक्रवार को कुब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत कर ली है और कहा है कि इसे पहले से दर्ज एफआईआर के साथ मिलाकर जांच की जाएगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने इस बात की जानकारी दी है। आरसीबी ने तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।
आरसीबी और केएससीए के खिलाफ भी दर्ज शिकायत
कर्नाटक पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन आरसीबी फ्रेंचाइजी, इवेंट कंपनी डीएनए और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की प्रशासनिक समिति ने बिना जरूरी सरकारी अनुमति के किया था। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें धारा 105 शामिल भी जिसके तहत ऐसा अपराध जो हत्या तो नहीं, लेकिन जानबूझकर की गई मौत के लिए जिम्मेदार हो। इसके अलावा धारा 115(2)- जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाना। धारा 118(1) – खतरनाक साधनों से चोट या गंभीर चोट पहुँचाना। धारा 118(2) और धारा 3(5) के तहत – साझा इरादे से गंभीर नुकसान पहुँचाना। सहित कई अन्य धाराएं शामिल हैं।
Next Story