खेल

विराट कोहली का IPL 2022 में खराब प्रदर्शन, लेकिन बनाया ये रिकॉर्ड

jantaserishta.com
13 May 2022 11:16 PM IST
विराट कोहली का IPL 2022 में खराब प्रदर्शन, लेकिन बनाया ये रिकॉर्ड
x
पढ़े पूरी खबर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में खराब प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में विराट महज 20 रन बनाकर आउट हो गए. विराट को कैगिसो रबाडा ने राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराया.

हालांकि, इस छोटी सी पारी के दौरान विराट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट अब आईपीएल के इतिहास में साढे छह हजार (6500) रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने आरसीबी की पारी के पहले ओवर में हरप्रीत बराड़ की गेंद पर एक रन लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.
विराट कोहली के अलावा सिर्फ शिखर धवन ने आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं. डेविड वार्नर 5876 रनों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 5829 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं. सीएसके के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना 5528 रनों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं.
विराट कोहली ने आईपीएल 2022 में अबतक 13 मुकाबलों में 19.67 की एवरेज से 236 रन बनाए हैं. इस दौरान स्ट्राइक रेट 113.46 एवं बेस्ट स्कोर 58 रन रहा है. कोहली ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अबतक 22 चौके एवं पांच छक्के उड़ाए. विराट कोहली आईपीएल 2022 में अबतक तीन गोल्डन डक हासिल कर चुके है.
कोहली का मौजूदा सीजन में बैटिंग एवरेज (19.67) आईपीएल 2008 में उनके डेब्यू सीजन के बाद सबसे खराब है. आईपीएल 2008 में विराट कोहली ने 13 मुकाबलों में महज 15 की औसत से 165 रन बनाए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story