खेल

टेस्ट मैच से विराट कोहली की छुट्टी तय, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान

jantaserishta.com
9 Nov 2021 5:15 PM IST
टेस्ट मैच से विराट कोहली की छुट्टी तय, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान
x

IND Vs NZ: टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में रोहित शर्मा टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है. इतना ही नहीं विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी आराम कर सकते हैं.

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा टी-20 सीरीज में कप्तान रहेंगे और पहले टेस्ट में भी वही कप्तानी करेंगे. टी-20 सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम के उप-कप्तान होंगे और टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे ही उप-कप्तान रहेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे. सिलेक्टर्स की बैठक में ये फैसला हो चुका है, बस इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. सिलेक्टर्स की ओर से जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा.
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल-
• 17 नवंबर- पहला टी-20 (जयपुर)
• 19 नवंबर- दूसरा टी-20 (रांची)
• 21 नवंबर- तीसरा टी-20 (कोलकाता)
• पहला टेस्ट- 25-29 नवंबर (कानपुर)
• दूसरा टेस्ट- 3-7 दिसंबर (मुंबई)

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story