खेल

विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव हुआ, सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा

jantaserishta.com
30 Jan 2026 9:07 AM IST
विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव हुआ, सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा
x
Virat Kohli Instagram Account: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. दरअसल, कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिसके बाद फैन्स में बेचैनी फैल गई.
कई यूजर्स को उनका प्रोफाइल सर्च करने पर 'User not found' दिखने लगा, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है.
कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनके 270 म‍िल‍ियन (27 करोड़) फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने पर फैन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई फैन्स ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर सवाल किए.
हालांकि, कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया. अकाउंट के वापस आते ही फैन्स ने राहत की सांस ली. फिलहाल कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी कारणों से डिएक्टिव हुआ था या यह कोहली का निजी फैसला था. वहीं सवाल यह भी है कि क्या कोहली का अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story