खेल

विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीर हुई वायरल, फोटो लीक होने पर विराट कोहली ने जारी किया पहला बयान

jantaserishta.com
24 Jan 2022 11:27 AM IST
विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीर हुई वायरल, फोटो लीक होने पर विराट कोहली ने जारी किया पहला बयान
x

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई है, लेकिन इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक की तस्वीर वायरल हो गई है. बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल है, जिसपर अब खुद विराट कोहली ने बयान जारी किया है.

विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही है. हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नज़र हम पर ही है.
विराट कोहली ने आगे कहा कि बेटी की तस्वीर को लेकर हमारा रुख पहले जैसा ही है. हम आपसे उम्मीद करेंगे कि वामिका की तस्वीर क्लिक ना करें या उन्हें नहीं छापें. इसके पीछे कारण वही है जैसा कि पहले बताया जा चुका है, थैंक यू.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story