खेल

किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली शुरू करेंगे ये काम

Kajal Dubey
2 Sept 2022 3:37 PM IST
एक्टर किशोर कुमार के जूहू स्थित बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं।
दिवंगत एक्टर किशोर कुमार के जूहू स्थित बंगले में क्रिकेटर विराट कोहली रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं। जानें कब तक शुरू हो सकता है ये रेस्टोरेंट।
Virat Kohli To Start Restaurant in Kishore Kumar BungalowVirat Kohli To Start Restaurant in Kishore Kumar Bungalow मुख्य बातेंविराट कोहली ने लीज पर लिया किशोर कुमार का जुहू स्थित बंगला।किशोर कुमार के बंगले में रेस्टोरेंट खोलेंगे विराट कोहली।किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की खबरों की पुष्टि।
क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के जुहू स्थित किशोर कुमार का बंगला लीज पर लिया है, जहां वो बहुत जल्द अपना रेस्टोरेंट शुरू करेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बहुत जल्द इस बंगले में रेस्टोरेंट खोलने वाले हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।
कब तक शुरू हो सकता है रेस्टोरेंट
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक क्रिकेटर विराट कोहली ने किशोर कुमार के जुहू बंगले के परिसर का एक बड़ा हिस्सा लीज पर लिया है और यहां तेजी से काम चल रहा है जिसके बाद इसे हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में बदल दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये रेस्टोरेंट बनकर लगभग तैयार हो चुका है और अगले महीने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की जा सकती है।
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इन
Next Story