खेल

विराट कोहली को कुर्सी पर रस्सी से बांधा गया, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

jantaserishta.com
15 Oct 2021 1:30 PM IST
विराट कोहली को कुर्सी पर रस्सी से बांधा गया, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन
x

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम का सफर खत्म हो गया। विराट कोहली की कप्तानी वाली यह टीम चौथे नंबर पर रही। आईपीएल के बाद विराट कोहली अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटेंगे। आरसीबी के कप्तान के तौर पर यह विराट का आखिरी आईपीएल सीजन था और टीम इंडिया के टी20 कप्तान के तौर पर अब यह विराट का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा। विराट इसकी घोषणा पहले ही कर चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। कोरोना वायरस के चलते क्रिकेटरों को अब बायो बबल में रहकर क्रिकेट खेलना होता है। विराट ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है और मजेदार अंदाज में समझाया है कि बायो बबल में रहना खिलाड़ियों के लिए कैसा होता है।

विराट ने किसी ऐड शूट की फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठे हैं और उन्हें रस्सी से बांधा गया है। विराट ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि बबल में खेलना कुछ ऐसा ही लगता है। विराट की इस फोटो पर मीम भी बन रहे हैं और फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
विराट की कप्तानी में आरसीबी ने कोई आईपीएल खिताब नहीं जीता है, जबकि टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए विराट कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। विराट की कप्तानी में भारत 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था, 2017 चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचा था और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के भी फाइनल में पहुंचा, लेकिन इनमें से एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सका।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story