खेल

व‍िराट कोहली ने फैंस को चौंकाया, हलचल मचा दी

jantaserishta.com
16 Oct 2025 11:24 AM IST
व‍िराट कोहली ने फैंस को चौंकाया, हलचल मचा दी
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: व‍िराट कोहली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले X (पूर्व ट्विटर) पर एक क्रिप्ट‍िक पोस्ट शेयर किया. आमतौर पर सोशल मीडिया पर पर्सनल मैसेज कम ही शेयर करने वाले कोहली ने इस बार अपने फैन्स के लिए एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं.

कोहली ने लिखा- वास्तव में आप केवल तभी फेल होते हैं, जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैन्स इस बात को लेकर चर्चा करने लगे कि इसका मतलब क्या हो सकता है? कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि रिटायमरेंट की तैयारी है. वहीं कोहली के फैन्स ने लिखा कि वो वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
ध्यान रहे विराट कोहली टीम इंड‍िया संग 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेल‍िया के लिए रवाना हुए थे. जहां भारतीय टीम को ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेलना है.
कोहली की बात की जाए तो वो टी20 इंटरनशेनल से संन्यास ले चुके हैं, प‍िछले साल इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीता था. बारबाडोस में वर्ल्ड जीतने के बाद उन्होंने र‍िटायरमेंट का ऐलान क‍िया था.
किंग कोहली ने इस साल 10 मई को टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने का फैसला किया था. पर वो वनडे फॉर्मेट में डटे हुए हैं, कोहली टीम इंड‍िया के लिए इस साल केवल चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में खेलते द‍िखाई दिए थे. अब कोहली 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ शुरू हो रही 3 मैचों की ODI सीरीज में खेलते दिखेंगे, जहां रोहित शर्मा भी टीम में हैं. कोहली और रोहित नए वनडे कप्तान शुभमन ग‍िल के अंडर यह सीरीज खेलेंगे
ऑस्ट्रेल‍िया की भारत की 15 सदस्यीय ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का ODI शेड्यूल
19 अक्टूबर- पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर- दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर- तीसरा वनडे, सिडनी
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story