खेल

आउट होने पर विराट कोहली का दिखा आक्रामक तेवर, यूजर ने शेयर किया वीडियो

Nilmani Pal
5 Sept 2021 8:23 PM IST
आउट होने पर विराट कोहली का दिखा आक्रामक तेवर, यूजर ने शेयर किया वीडियो
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं बने हैं, इसी की निराशा रविवार को नजर आई. विराट को मोईन अली ने भारत की दूसरी पारी में आउट किया और वह अर्धशतक से चूक गए. विराट को क्रेग ओवरटन ने लपका और जब वह ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो उन्होंने जोर से अपना हाथ गेट पर दे मारा. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.

विराट कोहली को पारी के 111वें ओवर की अंतिम गेंद पर मोईन अली ने पैवेलियन भेजा. वह इस गेंद को डिफेंड करना चाह रहे थे लेकिन बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे ओवरटन के हाथों में चली गई. वह मैदान पर ही काफी निराश नजर आए. जब वह ड्रेसिंग रूम लौटे तो उनकी निराशा गुस्से में बदली दिखाई दी और उन्होंने अपना हाथ जोर से गेट पर दे मारा.


Next Story