खेल

पर्सनल इमरजेंसी के चलते लौटे विराट कोहली, जानिए क्या है वजह?

jantaserishta.com
2 Oct 2023 1:00 PM IST
पर्सनल इमरजेंसी के चलते लौटे विराट कोहली, जानिए क्या है वजह?
x
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विराट जल्द टीम के साथ वापस जुड़ेंगे।
तिरुवनंतपुरम: वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के लिए गुवाहटी पहुंचे विराट कोहली को पर्सनल इमरजेंसी के कारण अचानक मुंबई लौटना पड़ा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि विराट जल्द टीम के साथ वापस जुड़ेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पुष्टि की कि विराट निजी कारणों से मुंबई गए हैं।
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे कहा गया कि विराट जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पहला अभ्यास मैच शनिवार को एक भी गेंद फेंके बिना बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। ऐसी संभावना है कि भारत का दूसरा अभ्यास मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकता है।
तिरुवनंतपुरम में अब तक अभ्यास मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। 29 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था, जबकि 30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड के बीच मुकाबला 23 ओवर का हो गया था लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। दक्षिण अफ्रीका को अपना दूसरा अभ्यास मैच सोमवार को न्यूजीलैंड से खेलना है जबकि भारत मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना मैच खेलेगा।
1983 और 2011 का चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह पहली बार है जब भारत पूरी तरह से पुरुष वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।
गुवाहाटी से अचानक मुंबई लौटे विराट कोहली?
बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली को इमरजेंसी में अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहटी से मुंबई लौटना पड़ा है। इन खबरों ने अनुष्का शर्मा की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबर हवा दी है। हालांकि, विराट के अचानक लौटने की इमरजेंसी क्या थी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story