खेल
विराट कोहली ने सनथ जयसूर्या को पछाड़ा, सूची में तेंदुलकर हैं नंबर वन
jantaserishta.com
7 Dec 2025 9:25 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज संपन्न हो गई। विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले गए मुकाबले को 9 विकेट से जीतकर भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। तीसरे वनडे के शतकवीर यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सीरीज में 2 लगातार शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विराट ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 135 रन, रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 102 रन और विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे में नाबाद 65 रन की पारी खेली थी। कुल मिलाकर तीन मैचों में उन्होंने 302 रन बनाए और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। वनडे क्रिकेट में यह 12वां मौका था, जब विराट ने सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
विराट ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने के श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ा। जयसूर्या ने वनडे फॉर्मेट में 11 बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। बता दें कि जयसूर्या एक बेहतरीन और आक्रामक सलामी बल्लेबाज होने के साथ ही एक बेहतरीन गेंदबाज भी थे। कई बार बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी ने भी उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाने में अपनी भूमिका अदा की।
वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन 15 बार यह खिताब जीत चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक 9 और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 8 बार ये खिताब जीतकर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





