खेल

रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली आउट, भारत मुश्किल में

jantaserishta.com
11 Feb 2022 1:57 PM IST
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली आउट, भारत मुश्किल में
x

India vs West Indies 3rd ODI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी वनडे आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम आज 4 बदलाव के साथ उतरी है।

केएल राहुल, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को आज टीम से बाहर किया है। वहीं शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। सीरीज के शुरुआत दोनों वनडे भारत ने जीते हैं। इस मैच में टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का मौका है।
विराट कोहली भी आउट हो गए हैं जोसेफ ने उन्हें चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया इसी ओवर में जोसेफ ने रोहित को आउट किया था और एक गेंद बाद उन्होंने कोहली को पवेलियन की राह दिखाई है कोहली खाता तक नहीं खोल पाएलेग स्टम्प पर पटकी गेंद पर कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई
WI टीम में एक बदलाव
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रेंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शमराह ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, हेडन वॉल्श जूनियर


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story