खेल
विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक: अजय जडेजा
jantaserishta.com
27 Sept 2022 1:14 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर्स में से एक करार देते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान टीम को जो मजबूती देते हैं उसका कोई जवाब नहीं है।
विराट ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 48 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 2-1 से सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। विराट ने सूर्यकुमार यादव (69) के साथ 104 रन की साझेदारी निभायी।
जडेजा ने क्रिकबज से कहा, "यह भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है। विराट के आसपास निजी चीजें अब बदल चुकी हैं जिससे उनका काम आसान हो गया है और उनके आसपास बाकी लोगों के लिए भी यह बिलकुल अलग बॉल गेम बन गया है। विराट कोहली टीम को जो मजबूती प्रदान करते हैं वह हमेशा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह चेज मास्टर हैं और खेल की गति को अच्छी तरह समझते हैं।"
जडेजा ने माना कि कोहली स्ट्राइकिंग क्षमता में बेशक सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं लेकिन उनकी निरंतरता बहुमूल्य है। दुनिया में अन्य कोई क्रिकेटर ऐसा नहीं है जिसके पास विराट कोहली जैसी निरंतरता हो। वह ऐसा पिछले10, 12, 15 वर्षों से करते आ रहे हैं।
TagsAjay Jadeja
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





