भारत
India vs Australia: विराट कोहली दोहरे शतक से चूके लेकिन भारत ड्राइवर सीट पर
jantaserishta.com
12 March 2023 5:28 PM IST

x
फोटो: BCCI
अहमदाबाद (आईएएनएस)| विराट कोहली (186) और शुभमन गिल (128) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 178.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 571 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम ने मेहमान पर 91 रन की बढ़त बनाई। आस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनमैन ने एक-एक विकेट लिया।
तीसरे सत्र में 472/5 से आगे खेलते हुए कोहली और अक्षर पटेल ने तेज गति से रन बनाए। इससे आस्ट्रेलिया के स्कोर को बराबर करने में मदद मिली। अक्षर पटेल ने मेहमान टीम के स्पिनरों पर ताबड़तोड़ हमले किए और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। जहां विराट ने भी संयम से खेलते हुए चौके से 150 रन पूरे किए, वहीं, अक्षर ने भी सिंगल लेकर अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।
लेकिन स्टार्क की गेंद पर एक बार अक्षर (79) के बोल्ड हो जाने के बाद भारत के विकेट जल्द ही गिर गए। इस दौरान उमेश यादव बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। वहीं, इसके बाद, रन बनाने के चक्कर में कोहली 186 रन पर कुहनमैन के शिकार बन गए। श्रेयस अय्यर चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके। इस वजह से भारत की पारी 571 रन पर सिमट गई। भारत ने आस्ट्रेलिया पर 91 रन की बढ़त बनाई है।
दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 3 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 3 और नाइट वाचमैन कुहनमैन 0 पर नाबाद लौटे हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कुहनमैन का कैच विकेटकीपर भरत नहीं लपक सके। आस्ट्रेलिया अभी 88 रन से पीछे है। टेस्ट मैच का पांचवां दिन काफी अहम होने वाला है।
इससे पहले, भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन रविवार को लंच तक अपना स्कोर 362/4 रन पहुंचा दिया और अभी वह आस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर से 118 रन पीछे था। इस मैच में धीमी और सपाट पिच पर भारत ने 32 ओवर में 73 रन जोड़े। लंच के समय विराट 88 और के एस भरत 25 रन पर नाबाद थे।
भारत ने इस सत्र में केवल आलराउंडर रवींद्र जडेजा का विकेट गंवाया था। जडेजा 28 रन बनाने के बाद टॉड मर्फी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हुए। भारत का चौथा विकेट 309 के स्कोर पर गिरा था।
Tagsविराट कोहलीनरेंद्र मोदी स्टेडियमIndia vs Australia मैचमैचटेस्ट मैचVirat KohliNarendra Modi StadiumIndia vs Australia MatchMatchTest Match
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





