खेल

मैदान में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को लगाया गले, वीडियो देखकर पिघले फैंस

Nil dhankar
4 March 2022 11:11 AM IST
मैदान में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को लगाया गले, वीडियो देखकर पिघले फैंस
x

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मोहाली में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. यह पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर 100वां टेस्ट मैच है. इससे पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली को टीम इंडिया की कैप दी. इस दौरान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं. कोहली ने कैप लेने के बाद अनुष्का को गले लगाया और किस किया.

कोच राहुल द्रविड़ ने मोहाली में टेस्ट मैच शुरू होने से पहले विराट को कैप दी. इस दौरान कोहली के पास अनुष्का भी खड़ी थीं. कोहली ने कैप लेने के बाद कोच और सभी खिलाड़ियों को शुक्रिया कहा. इसके बाद उन्होंने अनुष्का को गले लगाया और किस किया. इसका वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है. वीडियो पर फैंस कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं.

विराट के पास अनुष्का को देखकर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. जबकि कोहली के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. विराट ने टेस्ट करियर में अब तक 7 दोहरे शतक जड़े हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने 27 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए हैं.


Next Story