विराट कोहली को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा, रियान पराग को दिया यह खास तोहफा- Photos

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान विराट कोहली काफी अच्छे टच में नजर आ रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। विराट ने 20 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली और एक समय ऐसा लग रहा था कि एक लंबी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन तभी एक रन को लेकर उनके और श्रीकर भरत के बीच तालमेल गड़बड़ाया और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग के डायरेक्ट थ्रो पर विराट को पवेलियन लौटना पड़ गया। मैच के बाद विराट ने रियान पराग को एक खास तोहफा दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
In last one year, Riyan Parag got Signed autograph from his idol Virat Kohli trice on the bat. pic.twitter.com/zk7BqDYeIx
— CricketMAN2 (@man4_cricket) September 29, 2021





