खेल
विराट कोहली ने की मैदान पर जमकर मस्ती... उतारी बुमराह की नकल... देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
14 March 2022 4:59 PM IST

x
विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही बड़ी पारी खेलने में पिछले दो साल से कामयाब ना हो पा रहे हो लेकिन मैदान पर मस्ती करने में उनका सानी कोई भी नहीं है.
विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही बड़ी पारी खेलने में पिछले दो साल से कामयाब ना हो पा रहे हो लेकिन मैदान पर मस्ती करने में उनका सानी कोई भी नहीं है. पूर्व कप्तान विराट कोहली को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की नकल करते देखा गया. बुमराह की नकल करने के दौरान वहां पर मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने को मजबूर हो गए.
कोहली (Virat Kohli) , जिन्होंने भारत की पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 23 और 13 रन के स्कोर ही बना सके, उन्हें मैदान पर साथी खिलाड़ियों के साथ मज़ा करते देखा गया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन के दौरान रनअप की नकल करने की कोशिश की. इस दौरान खुद जसप्रीत बुमराह भी मौजूद थे और पूरे माहौल का वे भी मजे ले रहे थे.
#ViratKohli is imitating ________ !!!#INDvsSL #CWC22 #CricketTwitter #RohithSharma #JaspritBumrah #ShreyasIyer #IPL2022 #Jersey #RCBUnbox #msdhoni #KLRahul #RAVINDRAJADEJA #axarpatel @imVkohli @RCBTweets @mipaltan @Jaspritbumrah93 #RishabhPant #IndianCricketTeam #TeamIndia pic.twitter.com/4mctoTcIJX
— Anmol Narang (@Anmol_Narang25) March 12, 2022
कोहली की एक्टिंग बुमराह और अन्य भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही. बुमराह ने घरेलू सरजमीं पर आठवीं बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है, क्योंकि भारत ने पहली पारी में श्रीलंका को 109 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया. 24 रन देकर पांच विकेट के उनके आंकड़े ने भारत को पहली पारी में कुल 252 रन बनाकर 143 रन की बढ़त लेने में मदद की.
बुमराह के अलावा, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने भी टीम में वापसी पर एक विकेट लिया. श्रीलंका की दूसरी पारी में बुमराह ने फिर से आक्रमण किया. भारत की तरफ से ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर द्वारा अर्द्धशतक के बाद 303/9 पर रोहित ने दूसरी पारी घोषित की.
Next Story





