
x
Delhi दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपने टैटू कलेक्शन में एक नया और खास डिजाइन शामिल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज का नया टैटू उनके जीवन, अनुभव और व्यक्तिगत बदलावों की कहानी को दर्शाता है। विराट कोहली ने जिस स्टूडियो में टैटू बनाया वहां से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, "यह टैटू उनकी बाईं बांह पर बनाया गया है, जहां पहले से मौजूद टैटू को हटाने के बजाय उन्हें और बेहतर और गहराई देने का काम किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य पुराने डिजाइनों को एक नई कहानी में पिरोना है, जो मौजूदा समय के कोहली की सोच और व्यक्तित्व से मेल खाती हो।"
इस टैटू की शुरुआत शिव से प्रेरित एक आर्मबैंड को फिर से डिजाइन करने से हुई। इसके बाद यह डिजाइन एक बारीक मंडला पैटर्न में बदलता है, जिसे डॉटवर्क तकनीक से तैयार किया गया है। यह पैटर्न पूरी बांह पर एक फ्लो बनाता है और टैटू स्लीव का आधार तैयार करता है। टैटू में कमल और पियोनी जैसे फूलों को भी शामिल किया गया है, जो मजबूती, विकास और आंतरिक संतुलन के प्रतीक माने जाते हैं। हालांकि, इन डिजाइनों के पीछे छिपे व्यक्तिगत अर्थ को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे इसमें एक रहस्य भी बना रहता है।
स्टूडियो ने यह भी बताया कि इस टैटू स्लीव को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। इसका कारण यह है कि कोहली के जीवन में आने वाले नए अनुभव, बदलाव और उपलब्धियां भविष्य में इस टैटू में जुड़ती रहेंगी। यानी यह टैटू किसी एक पल का प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी पूरी यात्रा का साक्षी और जीवंत दस्तावेज बनेगा।
विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन (2008) से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। वह लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। टीम का यह पहला खिताब था और इसमें विराट कोहली की यादगार भूमिका रही थी। कोहली ने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाते हुए 657 रन बनाए थे। आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना खिताब डिफेंड करने उतरेगी और इसके लिए विराट कोहली का असाधारण प्रदर्शन एक बार फिर जरूरी होगा।
Tagsविराट कोहलीआईपीएल 2026आरसीबीटैटूटैटू कलेक्शननया डिजाइनशिव आर्मबैंडमंडला पैटर्नडॉटवर्क तकनीककमल और पियोनीअधूरा टैटूजीवन यात्राअनुभवव्यक्तिगत बदलावआईपीएल 2025 खिताबरन रिकॉर्डबल्लेबाजआरसीबी खिताब रक्षाखेल समाचारक्रिकेटभारतीय क्रिकेटIPL 2026जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





