खेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के विराट कोहली, लगाई लताड़

jantaserishta.com
30 Oct 2021 3:47 PM IST
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के विराट कोहली, लगाई लताड़
x

टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पाकिस्तान से हार के बाद मोहम्मद शमी की हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर विराट कोहली यहां भड़के हुए नज़र आए. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारा ध्यान बाहर के ड्रामे पर नहीं है, हम पूरी तरह से मैच पर फोकस कर रहे हैं.

कप्तान विराट कोहली ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर हैं जो अपनी पहचान छिपाकर इस तरह की हरकत करते हैं, आज के वक्त में ये रेगुलर हो गया है. ये इनकी जिंदगी का सबसे निचला स्तर है, जब वो किसी को इस तरह से परेशान करते हैं. हम अपने ड्रेसिंग रूम में माहौल को सही रखते हैं और अपने खिलाड़ियों को साथ रखते हैं. बाहर जो भी ड्रामा खड़ा किया गया, वो पूरी तरह से उनकी गलतियों को दिखाता है.
विराट कोहली ने दो टूक कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के आधार पर निशाने पर लेना सबसे गलत है. मैंने कभी किसी के साथ ऐसा भेदभाव नहीं किया, कुछ लोगों का सिर्फ यही काम है. अगर किसी को मोहम्मद शमी के गेम में पैशन नहीं दिख रहा है, तो मैं अपना वक्त बर्बाद करना नहीं चाहता हूं.
विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी बात की. विराट बोले कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं, अगर छठे बॉलर की जरूरत पड़ती है तो वह हार्दिक हो सकते हैं या फिर मैं ही हो सकता है.
विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर भी बात की. विराट बोले कि हार्दिक पूरी तरह फिट हैं, अगर छठे बॉलर की जरूरत पड़ती है तो वह हार्दिक हो सकते हैं या फिर मैं ही हो सकता है. वहीं, शार्दुल ठाकुर को लेकर विराट कोहली बोले कि वह हमारे प्लान्स में ज़रूर हैं, लेकिन मैच की कंडीशन के हिसाब से प्लेइंग-11 का फैसला किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story