विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, RCB के लिए ये कारनामा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज

New Delhi.नई दिल्ली। विराट कोहली ने मंगलवार को अपने टी20 करियर में एक खास उपलब्धि जोड़ ली। कोहली किसी फ्रेंचाइजी के लिए 9000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली 2008 से आईपीएल में आरसीबी के साथ हैं और उन्हें 9000 रन पूरे करने के लिए 24 रनों की जरूरत थी। कोहली का बेजोड़ प्रदर्शन विराट कोहली ने 24 रन पूरे करते ही आरसीबी के लिए 9000 टी20 रन आसानी से पूरे कर लिए। इन 9000 रनों में आईपीएल के 8609 रन और चैंपियंस लीग टी20 के 424 रन शामिल हैं। चैंपियंस लीग अब नहीं खेली जाती। मालूम हो कि विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले
बल्लेबाज9030 रन - विराट कोहली, आरसीबी6060 रन - रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस5934 रन - जेम्स विंस, हैम्पशायर5528 रन - सुरेश रैना, सीएसके5314 रन - एमएस धोनी, सीएसके8वां अर्धशतक लगायाबता दें कि विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से एक के बाद एक रिकॉर्ड निकल रहे हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस की बराबरी कर ली है। कोहली ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अपना 8वां अर्धशतक लगाया। आरसीबी के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक11 - विराट कोहली, 20168* - विराट कोहली, 20258 - क्रिस गेल, 20128 - फाफ डु प्लेसिस, 20238 - विराट कोहली, 2023यशस्वी को पछाड़ामौजूदा आईपीएल में रन चेज के दौरान सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का कारनामा विराट कोहली ने कर दिखाया है। कोहली ने मौजूदा सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 4 अर्धशतक लगाए थे। मौजूदा आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक5* - विराट कोहली4 - यशस्वी जायसवाल3 - अभिषेक शर्मा3 - फिल साल्ट3 - जोस बटलर





