खेल
Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
jantaserishta.com
12 May 2025 11:52 AM IST

x
Virat Kohli: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब विराट कोहली ने भी आधिकारिक तौर पर रेड बॉल क्रिकेट से अपने संन्यास की पुष्टि कर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने टेस्ट रिटायरमेंट की जानकारी दी। बता दें कि विराट और रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी साथ में रिटायरमेंट लिया था। विराट ने अपने इंस्टा पर लिखा है- 269 signing off। 269 उनका टेस्ट कैप का नंबर है। वे इंग्लैंड दौरे पर अब नहीं जाएंगे।
अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल, जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।"
विराट कोहली आगे लिखते हैं, "मैं इस फॉर्मेट से दूर हो रहा हूं, लेकिन यह आसान नहीं है। हालांकि, यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं - खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ।"
Tagsविराट कोहलीविराट कोहली संन्यासविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कीVirat KohliVirat Kohli retirementVirat Kohli announces retirement from Test cricket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





