
x
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की दाहिनी कोहनी का बुधवार को ऑपरेशन किया गया
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की दाहिनी कोहनी का बुधवार को ऑपरेशन किया गया। वह कुछ दिन पहले ही विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स से हट गयी थी। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी ट्रायल्स के पहले मुकाबले में उतरने के बाद 31 अगस्त को इससे हट गयी थी।
तब उन्होंने कहा था कि वह चोट के कारण नहीं हट रही हैं और उन्हें चक्कर आना जैसा महसूस हो रहा था। विनेश ने अस्पताल से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, "कोहनी का ऑपरेशन हो गया। मैं कितनी बार भी गिरूं, फिर भी उठूंगी।"टोक्यो ओलंपिक में क्वॉर्टर फाइनल से बाहर होने वाली विनेश को भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता के लिये निलंबित कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
Elbow surgery done!
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) September 8, 2021
No matter how many times i fall, i will still rise ✊ pic.twitter.com/T7WmtJUA2R
Next Story