खेल
Jio-सिनेमा पर टूटे व्यूअरशिप के रिकॉर्ड, सर्वाधिक 2.4 करोड़ ने देखा चेन्नई-बेंगलुरु मैच
jantaserishta.com
18 April 2023 1:04 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जियो-सिनेमा ने व्यूअरशिप का अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जियो-सिनेमा पर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) मैच के दौरान दर्शकों की संख्या 2 करोड़ 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो-सिनेमा पर मौजूदा आईपीएल 2023 सीजन में, यह अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है।
इससे पहले 12 अप्रैल को दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ पहुंची थी। मैच की दूसरी पारी के आखिरी ओवर में जियो-सिनेमा पर दर्शकों की तादाद 2.4 करोड़ तक पहुंच गई। चेन्नई ने यह रोमांचक मैच 8 रन से जीत लिया।
बीसीसीआई ने इस टाटा आईपीएल सीजन 2023 के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार, अलग अलग कंपनियों को दिए हैं। इसका सीधा फायदा डिजिटल को मिलता दिखाई दे रहा है। जियो-सिनेमा आईपीएल मैचों की स्ट्रीमिंग मुफ्त कर रहा है। इससे भी आईपीएल दर्शकों के बीच उसकी पैठ बनी है।
2.4 करोड़ दर्शकों की संख्या कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2019 सीजन के फाइनल मैच के दौरान डिज्नी हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप 1.86 करोड़ दर्ज की गई थी। 2.4 करोड़ दर्शकों से 600 बार भरा जा सकता है चिन्नास्वामी स्टेडियम। आईपीएल अभी अपने लीग मैचों के चरण में हैं और अभी से जियो-सिनेमा ने पिछले सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जैसे जैसे आईपीएल फाइनल की ओर बढ़ेगा जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
कंपनी का दावा है कि रोजाना लाखों नए दर्शक उसके स्ट्रीमिंग ऐप के जरिए आईपीएल से जुड़ रहे हैं।
जियो-सिनेमा दर्शकों की संख्या के साथ प्रायोजकों और विज्ञापनदाताओं के मामले में भी रिकॉर्ड बना रहा है। देश-दुनिया के शीर्ष ब्रांड्स जियो-सिनेमा पर विज्ञापन दे रहे हैं। टीवी को पीछे छोड़ते हुए 23 प्रमुख प्रायोजकों को भी जियो-सिनेमा ने अपने साथ जोड़ा है।
Tagsजियो-सिनेमाव्यूअरशिपव्यूअरशिप रिकॉर्डचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरgeo-cinemaviewershipviewership recordchennai super kingsroyal challengers bangalore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





