खेल

वीडियो: फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, गोलीबारी के बाद ऐसे खिलाड़ियों ने बचाई अपनी जिंदगी

jantaserishta.com
17 Oct 2021 10:53 AM IST
वीडियो: फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़, गोलीबारी के बाद ऐसे खिलाड़ियों ने बचाई अपनी जिंदगी
x

नई दिल्ली: अमेरिका के एलाबामा स्टेट में एक फुटबॉल मैच के दौरान जमकर गोलीबारी हुई है. शुक्रवार रात को एक हाईस्कूल फुटबॉल मुकाबले के दौरान अंधाधुंध गोलियां चलने लगीं. इस पूरी घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं, मैदान पर मची भगदड़ का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घायल होने वाले चार में से दो नाबालिग हैं. तीन पुरुषों और एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.
ये हाईस्कूल फुटबॉल लीग का मुकाबला विलियमसन हाईस्कूल, वायगर हाईस्कूल के बीच खेला जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी मैदान या स्टैंड्स में नहीं हुई थी बल्कि स्टेडियम के वेस्ट रैंप में ये गोलियां चल रही थीं.


पुलिस का कहना है कि करीब सात शॉट फायर किए गए थे, जिनमें से चार के शेल भी बरामद हो गए हैं. अभी तक सिर्फ एक ही शूटर पर शक किया जा रहा है, लेकिन इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं. जब गोलियों की आवाज़ आ रही थी, तब मैदान पर खिलाड़ी लेट गए और अपनी जान बचाने लगे. तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर निकाला, लोगों को भी निकाला गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story