खेल

धनश्री और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा है वीडियो

Bharti sahu
23 Aug 2022 3:46 PM GMT
धनश्री और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा है वीडियो
x
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं। धनश्री अपनी शानदार डांसिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद हैं। धनश्री अपनी शानदार डांसिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। युजवेंद्र चहल भी अपनी कोरियोग्राफर पत्नी का डांस में पूरा-पूरा साथ देते हैं। कुछ दिनों पहले जब सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते के बीच मनमुटाव की खबरों ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ा था। हालांकि धनश्री और युजवेंद्र दोनों ने ही अपने पोस्ट के जरिए ये क्लियर कर दिया था कि उनके बीच सब कुछ सही है। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

धनश्री और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का वायरल हो रहा है वीडियो
रिश्ते में मनमुटाव की खबरों के बीच अब धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री युजवेंद्र को बोलती हैं कि वह 1 महीने के लिए मायके जा रही हैं, जिससे सुनने के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल खुशी के मारे उछल-उछलकर डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री ने कैप्शन में लिखा, 'अब आप इंतजार कीजिए'।
धनश्री युजवेंद्र को साथ देख फैंस के चेहरे पर आई खुशी



सोशल मीडिया पर उड़ रही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरों के बीच ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। धनश्री और युजवेंद्र को साथ देखकर फैंस के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कराहट आ गई है। दोनों की इस मजेदार रिलीज पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम दोनों को साथ में ही हम देखना चाहते थे'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'फाइनली'। अन्य यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो ने सभी रयूमर को क्लियर कर दिया होगा। चीयर्स'। कुछ घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
दरअसल कुछ दिनों पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर से अपने नाम के आगे से 'चहल' सरनेम हटा दिया और युजवेंद्र चहल ने भी इस बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आई कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ सही नहीं है। हालांकि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात को महज एक अफवाह बताया।



Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story