खेल

VIDEO: धोनी दुबई में मना रहे छुट्टियां...पत्नी और बेटी की मस्ती सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर वायरल

Deepa Sahu
7 Dec 2020 11:12 PM IST
VIDEO: धोनी दुबई में मना रहे छुट्टियां...पत्नी और बेटी की मस्ती सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर वायरल
x
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फेमपार्क में जानवरों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फेमपार्क प्राइवेट फार्म है, जहां आम लोगों को एंट्री नहीं मिलती है। इसमें सेलिब्रिटी ही जा सकते हैं।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस साल आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में ही खेला गया था। मगर धोनी अपने परिवार को यहां लेकर नहीं आए थे। आईपीएल के बाद वह छुट्टियां मनाने के लिए दुबई गए।गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की कप्तानी वाली सीएसके पहली बार आईपीएल में लीग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई थी।




Next Story