खेल

VIDEO: अनुष्का ने RCB टीम के साथ किया विराट कोहली का बर्थडे सेलिब्रेट...साथ ही नजर आई युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री

Rounak Dey
5 Nov 2020 11:15 AM IST
VIDEO: अनुष्का ने RCB टीम के साथ किया विराट कोहली का बर्थडे सेलिब्रेट...साथ ही नजर आई युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री
x
टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज 32 साल के हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज 32 साल के हो गए हैं। कोहली इस समय यूएई में मौजूद हैं और आईपीएल (IPL 2020) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB,आरसीबी) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी यूएई पहुंची हैं और टीम का उत्साह बढ़ाने मैदान पर पहुंचती हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट का यह जन्मदिन आरसीबी की पूरी टीम के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया है।

आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना 32वां जन्मदिन टीम के साथ सेलिब्रेट किया , जहां उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी उनके साथ नजर आई हैं। कोहली के बर्थडे को सेलिब्रेट करते हुए डेल स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में विराट कोहली टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और हर कोई उन पर केक लगाने को बेताब दिख रहा है। कोहली की वाइफ अनुष्का भी वहां पर मौजूद हैं। बता दें कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और कोहली के बच्चे की मां बनने वाली हैं, इस बात की जानकारी खुद विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी थी।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस साल प्लेऑफ में क्वलिफाई करने में कामयाब रही है। टीम को अपना एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार (6 नवंबर) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। कोहली की कप्तानी में खेल रही टीम ने आईपीएल 2020 में खेले 14 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की, जबकि इतने ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी की टीम ने अपने पिछले चार मैचों में लगातार हार का सामना किया है।






Next Story