खेल
यूएस ओपन की मेट गाला में शामिल हुई थी सेरेना विलियम्स सहित अन्य महिला टेनिस स्टार्स
Ritisha Jaiswal
14 Sept 2021 7:20 PM IST

x
न्यूयॉर्क में सोमवार को मारिया शारापोवा, सेरेना विलियम्स और अन्य महिला टेनिस स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। नाओमी ओसाका भी चैरिटी का हिस्सा थीं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | न्यूयॉर्क में सोमवार को मारिया शारापोवा, सेरेना विलियम्स और अन्य महिला टेनिस स्टार्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। नाओमी ओसाका भी चैरिटी का हिस्सा थीं। यूएस ओपन की फाइनलिस्ट लेलाह फर्नान्डेज और एमा राडुकानू भी मेट गाला में शामिल हुई थीं। विमेंस टेनिस असोसिएशन (डब्ल्यूटीए) ने ट्विटर के जरिए मारिया शारापोवा और वीनेस विलियम्स की खूबसूरत तस्वीर शेयर की थीं। उन्होंने कैप्शन लिखा, "फैशन क्वींस।"
नाओमी ओसाका ने लूई वितॉ का गाउन पहना था जिसमें प्रिंट डिजाइन था जो उनकी बहन ने डिजाइन किया था। नाओमी पर्पल और ब्लू रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने पैरों में काले बूट्स पहने थे।
वोग लाइवस्ट्रीम में नाओमी ने कहा कि उनकी बड़ी बहन मारी ओसाका, जो हाल ही में टेनिस से रिटायर हुई हैं, उन्होंने लुई वितॉ के निकोलस के साथ मिल कर ड्रेस डिजाइन की थी।
नाओमी ने कहा, "हमको दोनों को फैशन बहुत पसंद है और हमको डिजाइन करना भी बहुत पसंद है।"क्रोएशिया की टेनिस खिलाड़ी अजला टॉमल्जानोविच और विंबलडन के रनर अप मटेओ बेर्रेटिनी भी मेट गाला में शामिल हुए थे।
Next Story





