खेल

यूएस ओपन: गत चैंपियन आर्यना सबालेंका तीसरे दौरे में पहुंची

jantaserishta.com
28 Aug 2025 12:28 PM IST
यूएस ओपन: गत चैंपियन आर्यना सबालेंका तीसरे दौरे में पहुंची
x
न्यूयॉर्क: गत चैंपियन आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन के तीसरे दौरे में जगह बना ली है। सबालेंका ने पोलिना कुडेरमेतोवा को हराकर तीसरे दौरे में जगह बनाई। सबालेंका ने दूसरे दौर के मैच में गैर-वरीयता प्राप्त पोलिना कुडेरमेतोवा को 7-6(4), 6-2 से हराया।
पहले सेट में जीत के लिए सबालेंका को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दूसरा सेट उन्होंने आसानी से जीता। दूसरे सेट में पोलिना कुडेरमेतोवा ने घुटने की चोट के इलाज के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया था। नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका अगर फाइनल में पहुंचती हैं और खिताब जीतने में सफल रहती हैं, तो सेरेना विलियम्स के बाद दूसरी खिलाड़ी बनेंगी। सेरेना ने 2012 से 2014 तक लगातार तीन बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीता था।
सबालेंका का अगला मुकाबला 31वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी लेयला फर्नांडीज से होगा, जिन्होंने फ्रांस की एल्सा जैक्वेमोट को 6-2, 3-6, 6-2 से हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी ने लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में दूसरे दौर के मुकाबले में गैर-वरीयता प्राप्त अमेरिकी इवा जोविक को 6-3, 6-3 से हराया।
पाओलिनी ने पहले सेट में 3-0 की बढ़त बनाई। लेकिन, जोविक ने वापसी करते हुए तीन बार ब्रेक पॉइंट हासिल किए, लेकिन वे इसे भुना नहीं पाईं। दो गेम बाद जोविक को दो और ब्रेक पॉइंट मिले, लेकिन वह इसका फायदा भी नहीं उठा सकीं। पाओलिनी ने सेट 6-3 से अपने नाम किया। दूसरा सेट भी पाओलिनी ने 6-3 से अपने नाम किया।
विश्व की आठवें नंबर की खिलाड़ी पाओलिनी का सामना तीसरे दौरे में 32वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी मैककार्टनी केसलर से होगा। इससे पहले पुरुष वर्ग के एकल मुकाबलों में कार्लोस अल्कारेज, नोवाक जोकोविच और शेल्टन ने भी तीसरे दौर में जगह बना ली है। अल्काराज ने इटली के मटिया बेलुची को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई, जबकि जोकोविच ने जाचरी स्वेज्दा को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। शेल्टन पाब्लो कैरेनो बुस्टा को हराकर तीसरे दौर में पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story