
खेल
उरूग्वे और पराग्वे ने ग्रुप ए के मैच जीतकर कोपा अमेरिका फुटबॉल के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई कर लिया
Bharti sahu
25 Jun 2021 6:27 AM GMT

x
साओ पाउलो। उरूग्वे और पराग्वे ने ग्रुप ए के मैच जीतकर कोपा अमेरिका फुटबॉल के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई कर लिया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साओ पाउलो। उरूग्वे और पराग्वे ने ग्रुप ए के मैच जीतकर कोपा अमेरिका फुटबॉल के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई कर लिया। उरूग्वे ने बोलिविया को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं पराग्वे ने चिली को इसी अंतर से हराया।अर्जेंटीना ग्रुप ए में सात अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि पराग्वे के छह अंक है। चिली के पांच और उरूग्वे के चार अंक है। बोलिविया खाता नहीं खोल सका।
उरूग्वे का खाता बोलिविया के गोलकीपर कार्लोस लाम्पे के आत्मघाती गोल से खुला जो उन्होंने 40वें मिनट में किया। एडिंसन कावानी ने 79वें मिनट में दूसरा गोल दागा।
दूसरे मैच में पराग्वे के लिये ब्राइयान सामुडियो ने 33वें मिनट में हेडर पर पहला गोल किया।इसके बाद मिगुल अलमिरोन ने 58वें मिनट में दूसरा गोल दागा। उरूग्वे और पराग्वे का सामना अंतिम 16 में सोमवार को होगा। विजेता टीम को क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना करना पड़ सकता है।
Next Story