खेल

दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेली शानदार पारी

jantaserishta.com
26 Oct 2026 9:50 AM IST
दोहरे शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए देवदत्त पडिक्कल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेली शानदार पारी
x
लिंकन: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने दोहरे शतक से चूक गए।
देवदत्त पडिक्कल 248 गेंदों का सामना करने के बाद 199 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में 24 चौके और 3 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ए के तेज गेंदबाज जैक गिब्सन की गेंद पडिक्कल के पैड पर लगी, जिसके बाद गेंदबाज और विपक्षी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज अंपायर के फैसले से पूरी तरह से नाखुश नजर आया और उनके चेहरे पर निराशा साफतौर पर दिखाई दी।
दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल भी महज 4 रन ही बना सके। हालांकि, इसके बाद पडिक्कल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 340 गेंदों में 215 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। सुदर्शन 184 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके लगाए। कप्तान ध्रुव जुरेल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर आउट हुए।
सुदर्शन के पवेलियन लौटने के बाद पडिक्कल को यश राठौड़ के रूप में एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला और दोनों ने मिलकर 142 रन जोड़े। टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 377 रन बना लिए हैं। यश 66 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और उनका साथ वॉशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर दे रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 173 रनों की हो चुकी है और टीम के पांच विकेट शेष हैं। पहली पारी में भारतीय टीम ने 113 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 317 रन बनाते हुए 204 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story