खेल

अंडर 19 वर्ल्ड कप: सलामी जोड़ी के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, श्रीलंका ने जापान को 203 रन से रौंदा

SHIDDHANT
17 Jan 2026 10:06 PM IST
अंडर 19 वर्ल्ड कप: सलामी जोड़ी के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, श्रीलंका ने जापान को 203 रन से रौंदा
x
Shrilanka श्रीलंका: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज करते हुए जापान को 203 रन से हराया। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम की सलामी जोड़ी दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। महावितान और चामुदिथा की सलामी जोड़ी ने 43.5 ओवरों में 328 रन की साझेदारी की, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गई।
दिमंथा महावितान ने 125 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 115 रन बनाए, जबकि विरान चामुदिथा ने 143 गेंदों में 192 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 26 चौके शामिल थे। कप्तान विमथ दिनसारा ने अंत में 24 गेंदों में 44 रन नाबाद बनाकर टीम का स्कोर 387 तक पहुँचाया। विपक्षी गेंदबाज टिमोथी मूर ने 6 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए।
जवाब में उतरी जापान टीम निर्धारित ओवरों में 184 रन पर 8 विकेट ही बना सकी। शुरुआती झटका दूसरी गेंद पर निखिल पॉल के रूप में आया। इसके बाद ह्यूगो केली और निहार परमार ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की, लेकिन जापान टीम को जीत नहीं दिला सके। केली ने 162 गेंदों में 101 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा काजुमा काटो स्टैफोर्ड ने 19 रन और टेलर वॉ ने 18 रन बनाए। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सेठमिका सेनेविरत्ने, जीवंत श्रीराम, विरान चामुदिथा, रसिथ निमसार, विग्नेश्वरन आकाश और चमिका हेनातिगाला ने 1-1 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा।
Next Story