
x
Bulawayo बुलावायो। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रन से जीत दर्ज की। लगातार दूसरी जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर मजबूती बना ली है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बारिश के चलते टॉस में देरी हुई। सिक्के का उछाल बांग्लादेश के पक्ष में रहा और भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, जिसने 12 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से विहान मल्होत्रा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।
विहान 24 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सूर्यवंशी ने अभिज्ञान कुंडू के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया। वैभव 67 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कुंडू ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कनिष्क चौहान के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन जुटाए।
भारतीय टीम 39 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 192 रन बना चुकी थी। इसी बीच बारिश ने फिर से दखल दिया। जब मुकाबला दोबारा शुरू हुआ, तो एक-एक ओवर की कटौती की गई। हालांकि, टीम इंडिया 48.4 ओवरों में ही सिमट गई। कुंडू ने 112 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 80 रन बनाए, जबकि कनिष्क चौहान ने 28 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से अल फहाद ने 9.2 ओवरों में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि इकबाल हुसैन और अजीजुल हामिम तमीम ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, शेख पावेज जिबोन ने एक विकेट हासिल किया।
टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम को चौथी गेंद पर जवाद अबरार (5) के रूप में झटका लगा। यहां से रिफत बेग ने कप्तान अजीजुल हामिम तमीम के साथ 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। बांग्लादेश 17.2 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 90 रन बना चुकी थी। यहां से एक बार फिर बारिश ने खेल रोका। मुकाबला जब फिर से शुरू हुआ, तो बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 29 ओवरों में 165 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 28.3 ओवरों में 146 रन पर सिमट गई। तमीम ने 72 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से विहान मल्होत्रा ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि खिलन पटेल ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Tagsअंडर-19 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम बांग्लादेशडकवर्थ-लुईस नियमविहान मल्होत्रावैभव सूर्यवंशीअभिज्ञान कुंडूकनिष्क चौहानजवाद अबराररिफत बेगअजिजुल हामिम तमीमग्रुप-एजीतक्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





