
x
Windhoek विंडहोक। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर सिक्स मैच अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 32.1 ओवरों में महज 118 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर ही अरमान मनैक (0) के रूप में झटका लगा।
इसके बाद कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। मोहम्मद बुलबुलिया 14 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए।
टीम 37 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से पॉल जेम्स ने जोरिच वान शाल्कविक के साथ पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की। पॉल जेम्स ने 60 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 33 रन की पारी खेली, जबकि जोरिच 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से चार्ल्स लचमुंड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि विल बायरोम और आर्यन शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 32.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने महज 7 रन पर विल मलाजुक (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से स्टीवन होगन और नितेश सैमुअल ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। नितेश 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद होगन ने कप्तान ओलिवर पीक (10) के साथ 22 रन, जबकि एलेक्स ली यंग के साथ 27 रन की साझेदारी की।
होगन 73 गेंदों में 5 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद एलेक्स ली यंग ने जेडेन ड्रेपर के साथ 28 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से जेजे बासन ने 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बयांडा माजोला ने 1 विकेट निकाला।
Tagsअंडर-19 वर्ल्ड कप 2026सुपर सिक्स मुकाबलाऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीकाविंडहोकनामीबिया क्रिकेट ग्राउंडस्टीवन होगनचार्ल्स लचमुंडयुवा क्रिकेटआईसीसी अंडर-19जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





