
x
Windhoek विंडहोक। अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की। शुक्रवार को हाई परफॉर्मेंस ओवल में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 266 रन बनाए। खालिद अहमदजई ने उस्मान सदात के साथ 7.2 ओवरों में 31 रन जुटाए। उस्मान 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अहमदजई ने फैजल शिनोजादा के साथ दूसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 152 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 183 के स्कोर तक पहुंचाया।
खालिद 102 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी स्कोर पर फैजल शिनोजादा और महबूब खान भी चलते बने। फैजल 95 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान महबूब अपना खाता तक नहीं खोल सके। आलम ये रहा कि टीम ने 186 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए।
यहां से उजैर उल्लाह नियाजी ने नूरिस्तानी उमरजई और खातिर स्टानिकजई के साथ क्रमश: छठे और सातवें विकेट के लिए 35-35 रन की साझेदारी की। नियाजी 51 गेंदों में 8 चौकों के साथ 51 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से बुयांडा माजोला और कॉर्न बोथा ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं, जेजे बासन ने 1 विकेट निकाला। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 47.4 ओवरों में महज 238 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 49 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जेसन रोल्स ने अरमान मनैक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की।
अरमान टीम के खाते में 15 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे। यहां से जेसन ने पॉल जेम्स (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर 155 रन तक पहुंचाया। जेसन रोल्स 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 98 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कॉर्न बोथा ने 25 रन का योगदान दिया, लेकिन साउथ अफ्रीका को हार से बचा नहीं सके। अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल अजीज और खातिर स्टानिकजई ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि नूरिस्तानी उमरजई और हाफिज जादरान ने 1-1 विकेट हासिल किए।
Tagsरूस-चीन संबंधवीजा-मुक्त नीतिसीमा पार पर्यटनमारिया जखारोवारूसी विदेश मंत्रालयचीन रूस पर्यटनद्विपक्षीय आदान-प्रदानसांस्कृतिक सहयोगशिन्हुआअंतरराष्ट्रीय कूटनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





