खेल

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

jantaserishta.com
14 Dec 2025 12:12 PM IST
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
x
दुबई: अंडर-19 एशिया कप का एक बेहद रोमांचक मुकाबला दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी का फैसला लिया। स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस मैच में नहीं चला।
यूएई के खिलाफ पिछले मैच में 56 गेंदों पर शतक लगाते हुए 95 गेंदों पर 171 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद थी। भारतीय टीम और फैंस की चाहत थी कि पाकिस्तान के खिलाफ भी वैभव अपनी दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सायम ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पेवेलियन की राह दिखाई।
यूएई के खिलाफ मैच के बाद आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मैच में दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का वादा किया था। वैभव चूक गए।
वैभव 2 मैच में 176 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे शीर्ष स्कोरर हैं। शीर्ष 5 बल्लेबाजों में वह एकमात्र भारतीय हैं। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था। वैभव ने आईपीएल के बाद भी अपनी शतकीय पराक्रम जारी रखा। वह 2025 में 6 शतक लगा चुके हैं।
मौजूदा इवेंट में यूएई के खिलाफ शतक लगाने से पहले उन्होंने इंग्लैंड में यूथ वनडे में शतक, ऑस्ट्रेलिया में यूथ टेस्ट में शतक, इंडिया ए के लिए खेलते हुए शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाया है। कुल मिलाकर तीनों ही फॉर्मेट में वैभव इस साल शतक लगा चुके हैं। इसी प्रदर्शन के कारण उनसे मैच दर मैच अपेक्षा बढ़ती जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story