खेल

यूईएफए को यूरो 2028 और 2032 के लिए तीन बोलियां मिलीं

jantaserishta.com
13 April 2023 11:29 AM IST
यूईएफए को यूरो 2028 और 2032 के लिए तीन बोलियां मिलीं
x
जेनेवा (आईएएनएस)| यूईएफए ने घोषणा की कि उसे 2028 और 2032 यूरोपीय चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए ब्रिटेन, तुर्की और इटली से तीन बोलियां प्राप्त हुई हैं। यूईएफए ने बुधवार को कहा, इनमें ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त बोली शामिल है, जिसका प्रतिनिधित्व इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के फुटबॉल संघ यूरो 2028 के लिए बोली लगाने के लिए करते हैं। उधर तुर्की यूरो 2028 या 2032 के लिए बोली लगाना चाहता है।
सिन्हुआ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इतालवी फुटबॉल महासंघ ने यूरो 2032 के लिए डोजियर जमा कर दिया है।
यूईएफए की कार्यकारी समिति अक्टूबर में इस मामले पर फैसला करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story